Happy Rakhi Wishes and Shayari 2026: आज 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि रक्षा बंधन के दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों को ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन भद्रा के समय राखी बांधने पर रोक है। हालांकि इस बार भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो गई है इसलिए बिना किसी टेंशन राखी का पर्व पूरे दिन मनाया जा सकेगा। हालांकि इस समय राहुकाल का विचार अनिवार्य रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। आज 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक ही रहेगी।
रक्षा बंधन के खास दिन पर भाई-बहन एक-दूसरे को बेस्ट मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी चुनिंदा मैसेज शेयर करके राखी की बधाई देते हैं। आप भी इन बेस्ट शायरी से अपनों को भेज सकते हैं रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।
1. रेशम के धागों का यह पावन त्योहार है
भाई की कलाई पर बहन का प्यार बेशुमार है
हैप्पी राखी 2026
2. कभी लड़ना, कभी झगड़ना,कभी रुठना और फिर प्यार से मनाना
रेशम की डोरी से बंधा है बचपन का हर जमाना
3. कलाई पर सजी राखी, चेहरे पर है मुस्कान
बहन की हर खुशी में बसती है भाई की जान
4. धागे में पिरोया हुआ हर एक जज्बात है
भाई-बहन का रिश्ता सच में बहुत खास है
5. चंदन का टीका और रेशम का धागा
सावन की खुशबू से हर मन जागा
6. रब करे हर बहन को मिले ऐसा भाई
जिसने हर कदम पर उसकी खुशियां बढ़ाई
7. मेरी हर दुआ में तेरी लंबी उम्र का नाम है
भाई आपके होने से ही मेरी जिंदगी में सुकून का मुकाम है
8.कलाई पर तेरी जब मैं सजाती हूं राखी
हर जन्म में तुझे ही भाई के रूप में हूं पाती
9. दूर सही पर दिल के करीब रहता है
मेरा भाई मेरी हर बात बिना कहे समझता है
10. बहन तेरी आंख में कभी न आने दूंगा आंसू
तेरी रक्षा के लिए हर मुश्किल में नजर आऊंगा।
1. यह राखी सिर्फ कलाई पर सजाने के लिए नहीं
तेरी रक्षा का वादा हर पल निभाने के लिए है।
2. तू रूठ भी जाए तो मैं मना लूंगा
बहन तेरी मुस्कान के लिए सारा जमाना भुला दूंगा।
3. खुशियों का कोई दिन हो या गम की छांव
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ खड़ा रहेगा
4. कलाई पर बंधा यह धागा याद दिलाता है
तेरी रक्षा का फर्ज मुझे हर पल भाता है
5. जेब खाली सही, पर दिल में खुशियां हजार होती हैं
जब रक्षा बंधन पर भाई को बहन देती है आशीर्वाद
6. वो छिपकर तुझे चिढ़ाना और मिठाई खाना
बहुत याद आता है बचपन वो खूबसूरत जमाना
7. राखी का त्योहार आते ही बचपन लौट आता है
हर खट्टा-मीठा पल दिल को छू जाता है।
8. थोड़ी सी तकरार और थोड़ा सा प्यार
मुबारक हो आपको रक्षा बंधन का त्योहार।
9. डाकिया जब राखी का लिफाफा लाता है
दूर बैठा भाई भी बहन के प्यार में भीग जाता है।
10. दूरियों से क्या फर्क पड़ता है रिश्तों पर
राखी की डोर का होता है असर दिलों पर।
11.कलाई खाली है आज पर भरा हुआ है दिल
बहन आपका प्यार सरहद पार भी मेरे साथ चला है।
12. दूर रहकर भी जो पास होने का एहसास दिलाए
वही रेशम का धागा रक्षा बंधन कहलाए।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play