रक्षाबंधन आज: इस बार भद्रा की बाधा नहीं: चंद्र ग्रहण लगा, ना भारत में दिखेगा और ना ही कोई असर, बहनें पूरा द… – Dainik Bhaskar

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आज 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक है। रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजी हुई हैं और बहनें भाइयों की कलाई के लिए पसंद की राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। खास बात यह है कि इस बार
वहीं, इसी दिन चंद्रग्रहण भी लगेगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका पर्व पर कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा। इसी वजह से राखी बांधने के लिए 28 अगस्त का दिन शुभ माना गया है। 28 अगस्त को भद्रा समाप्त हो चुकी होगी, इसलिए बहनें सुबह से ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
27 तक थी भद्रा- प्रेम कुमार
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित एवं प्राचीन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पीठाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त तक भद्रा का असर था। आज भद्रा समाप्त होने के बाद 28 अगस्त को राखी बांधने में कोई बाधा नहीं है। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए सबसे पहले पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल को देखा जाता है।
सुबह का समय ज्यादा खास
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 28 अगस्त को सुबह का समय राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। बहनें पूजा-पाठ के बाद भाई का तिलक कर उसकी कलाई पर राखी बांध सकती हैं। भद्रा का साया नहीं है, तो बहनों को राखी बांधने के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ रहा। इसलिए सुबह से ही त्योहार मनाया जा रहा है।
रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण भी
पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त को चंद्रग्रहण भी है। यह ग्रहण सुबह 8 बजकर 3 मिनट 54 सेकंड से शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट 59 सेकंड तक रहा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल और धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं होगा। रक्षाबंधन पर ग्रहण को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कई देशों में दिखेगा ग्रहण
यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा पश्चिमी एशिया, उत्तरी अफ्रीका, अमेरिका और हिंद महासागर क्षेत्र समेत कई देशों में दिखाई देगा। अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, बेल्जियम, नीदरलैंड, आयरलैंड और क्यूबा सहित कई देशों में इसे देखा जा सकेगा। भारत में यह नहीं दिखेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News