Deoria News: बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज बस पड़ी कम, परेशान दिखीं महिलाएं – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन को लेकर बहनों के लिए विशेष इंतजाम तो किया गया है, लेकिन बहनों के उत्साह के आगे रोडवेज की व्यवस्था गड़बड़ा गई। बसें कम पड़ गई।

घंटों इंतजार के बाद ही बहनों को बस में जगह मिल पाई। बहुत से बहनों को तो खड़ा होकर ही अपने गन्तव्य को जाना पड़ा। भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उधर भीड़ के चलते शहर में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने जाम से निजात दिलाया।

रोडवेज बसों में एक दिन पहले से ही बहनों के आवागमन को फ्री कर दिया गया। उनके साथ एक पुरुष सदस्य को भी फ्री व्यवस्था दे दी गई। देवरिया डिपो के पास 161 अनुबंधित तो 86 निगम की बसें है। सुबह से ही बहनें सजधज कर अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकल पड़ी। चौराहों पर भीड़ हो गई। जब भी कोई बस आती, महिलाएं उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़ती, लेकिन उसमें जगह न मिलने के चलते उन्हें मायूसी हाथ लगती।

यह स्थिति सलेमपुर बस स्टैंड, भरथुआ चौराहा, मुसैला चौराहा, खुखुंदू व सोनूघाट चौराहे पर देखने को मिली। यहां महिलाएं बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक करती नजर आईं। रोडवेज परिसर में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही। जब कोई बस आती, महिलाएं अपने बच्चों को लेकर दौड़ पड़ती और बस में चढ़ने का प्रयास करती। अधिकांश बसों में महिलाएं व उनके बच्चे खड़े होकर जाते नजर आए। रोडवेज परिसर में ही बस के भर जाने के चलते उनका गेट बंद करना पड़ता था.

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News