Total Tv
totaltv.in
मुंबई : महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन को लेकर नया कानून अब प्रभावी हो गया है। महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 को विधानसभा और विधान परिषद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिली थी। इसके बाद राज्य के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर 28 अगस्त को कानून लागू होने की तारीख तय की। कानून का मुख्य उद्देश्य बल, धोखे, दबाव, प्रलोभन या अन्य गैरकानूनी तरीकों से कराए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना है।Maharashtra
धर्मांतरण से जुड़े मामलों में कई कड़े प्रावधान
कानून के तहत धर्मांतरण से जुड़े मामलों में कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। अधिनियम के तहत अपराध संज्ञेय और गैर–जमानती होंगे तथा मामलों की सुनवाई सेशन कोर्ट में होगी। कानून में पीड़ितों के लिए भरण-पोषण, बच्चों की कस्टडी और पुनर्वास सहायता का भी प्रावधान रखा गया है। वहीं, स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने की प्रक्रिया के लिए भी निर्धारित कानूनी औपचारिकताओं का पालन करना होगा।Maharashtra
कानून लागू होने से पहले ही इसका असर दिखाई देने लगा था। मुंबई और आसपास के कुछ चर्चों में प्रार्थना सभाओं में आने वाले लोगों से सेल्फ–डिक्लेरेशन फॉर्म भरवाए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें लोगों से स्वेच्छा से सभा में शामिल होने की घोषणा ली जा रही थी। हालांकि, यह चर्चों की अपनी एहतियाती व्यवस्था है, कानून की ओर से सभी चर्चों के लिए ऐसा फॉर्म भरना अनिवार्य किए जाने की बात सामने नहीं आई है।Maharashtra
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us