शेखोपुर में करंट से किसान की मौत: खेत देखने जाते समय नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा – Dainik Bhaskar

बाढ़ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखोपुर गांव निवासी नरेश राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
परिजनों ने बताया कि नरेश राय शुक्रवार को अपने खेत देखने जा रहे थे। रास्ते में वे जमीन पर गिरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्हें तत्काल सहायता नहीं मिल पाई।
कुछ देर बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। मौके पर लोग और परिजन जुट गए और नरेश राय को तुरंत बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ग्रामीण के अनुसार, इससे पहले इलाके में बिजली का पोल गिरने के कारण आपूर्ति बंद थी। आरोप है कि रात में कुछ लोगों ने बांस के सहारे बिजली के तार को खींचकर लगाया, जिससे उसकी ऊंचाई काफी कम रह गई। इसके बाद बिजली की लाइन चालू कर दी गई। ग्रामीण ने बताया कि नरेश राय को इस स्थिति की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वे हादसे का शिकार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों से लापरवाही की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News