'संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा और चेतना का आधार', विश्व संस्कृत दिवस पर बोले अमित शाह – Jagran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्व संस्कृत दिवस पर बधाई दी और इस भाषा को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार बताया।
अमित शाह ने विश्व संस्कृत दिवस पर देशवासियों को बधाई दी
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को विश्व संस्कृत दिवस के मौके पर बधाई दी और इस भाषा को भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार बताया। गृह मंत्री ने रक्षा बंधन पर भी देशवासियों को बधाई दी।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि संस्कृत भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का आधार है और यह भाषा जितनी प्राचीन है, उतनी ही वैज्ञानिक भी है। उन्होंने कहा, ‘संस्कृत में लिखे गए वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान के मार्ग पर ले जा रहे हैं।’
शाह ने उन सभी विद्वानों और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने संस्कृत भाषा को संरक्षित करने और इसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में अविस्मरणीय योगदान दिया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई क इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News