देसी कार निर्माता महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी ‘बैटरी-ऐज-अ-सर्विस’ (BaaS) स्कीम का दायरा बढ़ाते हुए इसे अपनी पूरी ‘बॉर्न इलेक्ट्रिक’ रेंज पर लागू कर दिया है। हाल ही में नई BE 6 Sporteq पर शुरू किए गए इस खास प्रोग्राम को अब XEV 9S और XEV 9e मॉडल्स पर भी लागू कर दिया गया है। महिंद्रा की यह स्कीम इन तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वैरिएंट्स पर मिलेगी। इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी की शुरुआती कीमत को बहुत ज्यादा कम कर देती है। इससे EV खरीदना काफी आसान हो जाता है।
अगर इस स्कीम के गणित को समझें तो इसमें आपको कार खरीदते समय बैटरी की कीमत एक साथ नहीं देनी होती। ग्राहक को सिर्फ बिना बैटरी वाली गाड़ी की कीमत चुकानी होती है और बैटरी का खर्च प्रति किलोमीटर इस्तेमाल के हिसाब से फाइनेंस कराना पड़ता है। इस BaaS स्कीम के तहत BE 6 Sporteq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर सिर्फ 11.45 लाख रुपये रह गई है। इसके लिए बैटरी का किराया 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।
कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली महिंद्रा XEV 9S अब इस स्कीम के तहत 12.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। जबकि इसके बैटरी फाइनेंस का चार्ज भी 3.75 प्रति रुपये किलोमीटर ही रहेगा। इसी तरह इसकी दूसरी सिबलिंग XEV 9e को भी इसी 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर वाले सेम बैटरी प्लान के साथ 13.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।
महिंद्रा का कहना है कि BE 6 Sporteq के साथ BaaS प्रोग्राम को शानदार रिस्पॉन्स ग्राहकों से मिला। उसी को देखते हुए इसे पूरी INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी बॉर्न-इलेक्ट्रिक रेंज में लागू करने का फैसला लिया गया। आपको बता दें कि यह BaaS स्कीम कोई ‘पे-पर-यूज’ मॉडल नहीं है। बल्कि यह थर्ड-पार्टी फाइनेंसर के जरिए मिलने वाला एक डुअल-लोन प्रोडक्ट है। कंपनी का कहना है कि 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर की यह दर रोजाना 60 किमी की रनिंग, एक तय डाउन पेमेंट और 6,975 रुपये की शुरुआती मंथली ईएमआई के हिसाब से कैलकुलेट की गई है।
कार खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बताए गए शोरूम प्राइस में चार्जिंग कॉस्ट, मेंटेनेंस, चार्जर की कीमत, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे सरकारी टैक्स शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, महिंद्रा की यह स्पेशल BaaS स्कीम सिर्फ पर्सनल इस्तेमाल के लिए कार खरीदने वाले ग्राहकों पर ही लागू होगी, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play