Gurgaon News: खुदकुशी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। राजीव नगर कॉलोनी की गली नंबर तीन में यूपी पुलिस की दबिश के डर से अवैध पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले 25 वर्षीय दीगेंद्र के खिलाफ ही सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई मौके से बरामद अवैध हथियार के आधार पर की है। अब गुरुग्राम पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि मृतक के पास यह अवैध हथियार कहां से और किस माध्यम से आया था।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला 25 वर्षीय दीगेंद्र पिछले डेढ़ महीने से राजीव नगर स्थित एक किराए के मकान में अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों शहर में मिठाई बनाने का काम करते थे। रक्षाबंधन के त्योहार के सिलसिले में दीगेंद्र की बहन और उसका दोस्त पंकज भी दो दिन पहले ही उनके कमरे पर आए हुए थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दीगेंद्र पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे।

घटना बुधवार सुबह की है जब चारों लोग कमरे के भीतर मौजूद थे। तभी मुख्य दरवाजे पर किसी ने जोर से दस्तक दी। अंदर से जब पूछा गया कि बाहर कौन है, तो आवाज आई यूपी पुलिस। पुराने मुकदमों और गिरफ्तारी के डर से दीगेंद्र और उसका दोस्त पंकज तुरंत भागकर बाथरूम में छिप गया। इसी दौरान घबराहट में दीगेंद्र ने अपने पास रखी अवैध पिस्तौल से अपने ही सीने में गोली दाग दी। गोली चलने की जोरदार आवाज सुनते ही दरवाजे के बाहर खड़ी यूपी पुलिस की टीम वहां से तुरंत खिसक गई।

कमरे के भीतर गोली चलने की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अत्यधिक खून बह जाने के कारण दीगेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हैरानी की बात यह रही कि स्थानीय पुलिस को मौके पर यूपी पुलिस का कोई भी जवान या अधिकारी नहीं मिला। इसके अलावा, यूपी पुलिस की टीम ने गुरुग्राम में किसी आपराधिक मामले में रेड या दबिश देने से पहले न तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया था और न ही संबंधित थाने में कोई आमद (एंट्री) दर्ज कराई थी।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। चूंकि बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखना कानूनन अपराध है, इसलिए मृतक दीगेंद्र के खिलाफ ही आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News