जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, 89% का चयन – Hindustan

बेतिया। बेतिया जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने बीटीएससी 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा में शामिल कुल 37 छात्राओं में से 33 का चयन हुआ है। इस तरह कॉलेज का परीक्षा परिणाम करीब 89.19 प्रतिशत रहा। छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बताया जाता है कि बीटीएससी 2025 की परीक्षा में बेतिया जीएनएम कॉलेज की वर्ष 2020-2023 बैच की छात्राएं शामिल हुई थीं। इन छात्राओं ने 2025 के अंतिम माह में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा में कुल 37 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 33 छात्राओं ने सफलता हासिल की। बेहतर परिणाम आने के बाद छात्राओं में उत्साह का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य कुन्तल भूषण ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं के निरंतर प्रयास से यह बेहतर परिणाम सामने आया है। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं की सफलता कॉलेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया जाता है। जिसका सकारात्मक परिणाम परीक्षा में देखने को मिला है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News