Bhagalpur News: खागड़िया : धन्ना-माधव निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता में विजेता बनें रणवीर व लाडली – Hindustan

Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में अमर शहीद धन्ना माधव स्मृति नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रणवीर व बालिका वर्ग में लाडली विजेता बनी। मानसी नगर पंचायत के बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान रणवीर कुमार, द्वितीय स्थान सोनु कुमार और तृतीय स्थान सावन कुमार ने प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में प्रथम लाडली कुमारी, द्वितीय स्थान निधि कुमारी और तृतीय स्थान पर मीनाक्षी कुमारी रही। सांत्वना पुरस्कार दिपांशु कुमार और सुरज कुमार को मिला।

सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि नशा मुक्त भारत के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार व अन्य सम्मानित अतिथि के द्वारा मेडल पहनाकर खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। नशा मुक्त भारत की ओर से मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता के सहायक गौरव कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वम्भर प्रसाद, शिक्षक अरविंद कुमार, समाजिक कार्यकर्ता संजीत कुमार, खिलाड़ी रविराज, गणेश, अभिषेक, मीनाक्षी कुमारी सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News