केरल में हंगामा, CM का रास्ता रोक खड़े हुए उनकी ही पार्टी के नेता, हुई जोरदार बहस – Aaj Tak News

Feedback
केरल में मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के काफिले को कथित तौर पर बीच सड़क रोकने का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है. इस मामले में तिरुवनंतपुरम DCC सदस्य अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनि को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.
मामला शुक्रवार शाम का है. मुख्यमंत्री वी डी सतीशन श्री नारायण गुरु की जयंती के मौके पर चेंपाझंथी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान चेंथी अनि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को रुकने का इशारा किया. इसके बाद मुख्यमंत्री और अनि के बीच तीखी बहस हुई. कुछ देर बाद सतीशन वहां से निकल गए.
कार्यक्रम में जाने को लेकर था विवाद
चेंथी अनि और उनके समर्थकों ने चेन्नंद में नारायण गुरु जयंती के लिए एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सतीशन को भी आमंत्रित किया गया था. हालांकि, यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के आधिकारिक शेड्यूल में शामिल नहीं था. बताया गया कि इसी वजह से मुख्यमंत्री ने वहां जाने के बजाय चेंपाझंथी के कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया था.
स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने बताया कि उन्हें भी चेंथी के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.उन्होंने कहा कि शाम करीब 5:30 बजे फोन पर उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी नहीं है, इसलिए तथ्यों को जाने बिना किसी तरह की राय देना उचित नहीं होगा.
मुरलीधरन के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से पहले ही कार्यक्रम में सतीशन की मौजूदगी को लेकर जानकारी ली थी. वहां से उन्हें बताया गया था कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री के शेड्यूल में शामिल नहीं है. बाद में उन्हें जानकारी मिली कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने उस कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें: वकील, प्रोफेसर, JNU एलुमनाई और युवा नेता… जानिए केरलम में वीडी सतीशन सरकार के नए मंत्रियों की प्रोफाइल
‘मुख्यमंत्री का काफिला रोकना ठीक नहीं’
अनिल कुमार की गिरफ्तारी पर मुरलीधरन ने कहा कि अगर आरोप मुख्यमंत्री का काफिला रोकने का है तो पुलिस की कार्रवाई स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि सड़क के बीच मुख्यमंत्री का काफिला रोकना और उनके साथ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करना किसी भी राजनीतिक संस्कृति के अनुकूल नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी हो, इस तरह का व्यवहार उचित नहीं माना जा सकता.
मुरलीधरन ने राजनीतिक दलों और कार्यक्रम आयोजकों से मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की अपील की. मामले पर गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से जब सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षेप में कहा, ‘कानून अपना काम करेगा’. उन्होंने घटना पर इससे ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. अब इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई के साथ कांग्रेस के स्तर पर भी आगे की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News