ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर – Aaj Tak News

Feedback
ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची 28 अगस्त की रात अपने घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ईकोटेक-3 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया. टीमों ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया और CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से सुराग जुटाए. जांच के दौरान पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला, जिसमें संदिग्ध आरोपी बोरी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की.
6 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बता दें कि 6 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर उसकी हत्या की थी. इसके बाद शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने के लिए ले गया था. पुलिस की जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी बोरी में बच्ची का शव ले जाते हुए दिखाई दिया था. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी. 
इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी. इसी दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर हो गया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘तेरी कोई औकात नहीं है मेरे आगे, जूता साफ करवाऊंगी तुझसे’, ग्रेटर नोएडा में गार्ड से महिला की बदसलूकी
तलाश अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पास के इलाके से बच्ची का शव बरामद कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
वीडियोग्राफी के बीच मेडिकल पैनल कर रहा पोस्टमार्टम
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर किसी तरह की चोट या अन्य साक्ष्य की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.
घटनास्थल पर FSL टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच में रेप समेत सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है.
देखें CCTV वीडियो…
CCTV और पब्लिक की मदद से खुला मामले का सुराग
DCP के अनुसार, पुलिस ने CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से लगातार तलाश अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस टीमों ने जनता को साथ लेकर बच्ची की खोजबीन की और पास के इलाके से उसका शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच का फोकस इस बात पर है कि बच्ची को घर से ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ, हत्या की वजह क्या थी और इस वारदात में आरोपी की भूमिका किस तरह की रही. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है.
घटना के बाद हल्दौनी गांव और आसपास के क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News