नेपाल ही नहीं भारत भी…, बाढ़ से मची तबाही पर राजनाथ सिंह बड़ा बयान – ABP News

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड को लेकर भारत ने चिंता जताई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल में पैदा हुआ संकट सिर्फ वहां के लोगों के लिए चिंता की बात नहीं है, बल्कि भारत भी इस आपदा को लेकर चिंतित है.
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि नेपाल को जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी, भारत वह मदद देने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि भारत की ओर से नेपाल के लिए राहत और मदद भेजने का काम लगातार शुरू किया जा चुका है.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On Nepal flash floods, Defence Minister Rajnath Singh says, “The crisis situation in Nepal is not only worrying the people of Nepal, but India is also concerned about it. The Prime Minister has very clearly stated that whatever assistance is… pic.twitter.com/MlXuxzwE9l

नेपाल में कब आई भीषण बाढ़?
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद बड़े स्तर पर तबाही हुई है. बाढ़ और मलबे के तेज बहाव से कई इलाकों में सड़कें, पुल और दूसरी जरूरी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. नेपाल में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं. भारत ने इस संकट के बीच नेपाल को राहत सामग्री और दूसरी जरूरी मदद भेजी है. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी भारत की ओर से मिली मदद और सहयोग के लिए आभार जताया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंध हैं. ऐसे मुश्किल समय में भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है.

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News