Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र के छाप गांव में शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से लालूछपरा नीमपट्टी निवासी रमेश महतो के 35 वर्षीय पुत्र संतोष तथा वैशाली थाना क्षेत्र के अरथौली निवासी हरिहर पंडित के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार को पारू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एफ रहमान ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों मजदूर बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे में घायल दूसरा बाइक सवार फरार हो गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play