अनगड़ा, प्रतिनिधि। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी की ओर से 28 से 30 अगस्त तक चल रहे तीन दिवसीय युवा खेल और जागरुकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली बुकी मैदान, गेतलसूद से महेशपुर शिव मंदिर तक निकाली गई। इसमें विवेकानंद अभ्युदय प्रकल्प के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन के सहयोग से आयोजित हुई। सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद महाराज, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, भूपेंद्र सिंह जोगी, बीके झा, अभिजित सेन गुप्ता, अनुराधा जसवाल, जाया भारती, रतना हलदर, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पहलू बेदिया, संतोष बेदिया, विकास कुमार महतो और घनश्याम उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play