कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के तहत मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। टेबल टेनिस में गौतम प्रथम, शुभम द्वितीय, सौरभ जोशी तृतीय, 100 किमी दौड़ में शुभम प्रथम, योगेश जोशी द्वितीय, लक्की बिष्ट तृतीय, तीन किमी दौड़ में योगेश जोशी प्रथम, गौतम द्वितीय, लक्की बिष्ट तृतीय, गोला फेंक में रजत बोहरा प्रथम, शुभम जोशी द्वितीय, कुनाल तृतीय, भाला फेंक में कुनाल प्रथम और पारस पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो.डॉ. कमरुद्दीन ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आलोक पाण्डे और योग प्रशिक्षक तनुजा के निर्देशन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के० त्रिपाठी ने युवाओं को खेल भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play