नोट- अक्टूबर को अक्तूबर किया गया है नई दिल्ली, एजेंसी। दुनियाभर में बढ़ती अनिश्चितताओं, खाने-पीने की चीजों और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच वित्त मंत्रालय 12 अक्तूबर से 2027-28 के केंद्रीय बजट को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बजट में आर्थिक विकास को और तेज करने के लिए सुधारों को जारी रखने, रोजगार पैदा करने और घरेलू मांग को बढ़ाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। यह मोदी 3.0 सरकार का चौथा बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए लगातार 10वां बजट होगा। बजट सर्कुलर 2027-28 में कहा गया है कि बजट-पूर्व बैठकें 12 अक्तूबर से शुरू होंगी।
वित्तीय सलाहकार यह सुनिश्चित करेंगे कि जरूरी जानकारी 6 अक्तूबर तक या उससे पहले केंद्रीय बजट सूचना प्रणाली में ठीक से दर्ज कर दी जाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play