Samastipur News: मुसहरी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च – Hindustan

Samastipur News: ताजपुर। प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड तीन स्थित मुसहरी में अंचल प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में भाकपा माले एवं खेग्रामस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों को रैयती पर्चा, वासभूमि, आवास, पहुंचपथ उपलब्ध कराने तथा उजाड़ने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकान, बर्तन एवं खाद्य सामग्री का उचित मुआवजा देने की मांग की।

प्रदर्शन के उपरांत आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बसे गरीब मुसहर परिवारों को बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ना अमानवीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा खोदे गये गड्ढे में डूबने से अगर किसी बच्चे-व्यक्ति की मौत होती है तो इसका जिम्मेवार प्रशासन होगा। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उनकी क्षति की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग की। सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह, डॉ. गुलाब, सोनिया देवी, अनीता देवी एवं शिवकुमारी देवी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आगामी 3 सितंबर को समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेग्रामस कार्यकर्ता एवं भाकपा माले समेत अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए उक्त कारवाई को भूमाफिया के इशारे पर की गई कार्रवाई करार देते हुए संपूर्ण मामले की जांच कर दोषी पदाधिकारी, अधिकारियों, राजस्वकर्मियों पर कारवाई की मांग की।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News