Chakradharpur News: टोकलो रोड पर जर्जर कलवर्ट, सड़क धंसने की बढ़ी चिंता – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग पर शंकरिया के घर के समीप स्थित एक जर्जर कलवर्ट इन दिनों बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। कलवर्ट की स्थिति खराब होने के साथ-साथ गार्डवाल नहीं होने के कारण इसके किनारे की सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कलवर्ट के बगल में पूर्व में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाने वाला केनाल है, इस पर अतिक्रमण होने के कारण बारिश के दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। तेज बहाव के कारण कलवट के किनारे की मिट्टी कट रही है और इसके ऊपर बनी सड़क भी लगातार कमजोर होकर धंसती जा रही है।

यह मार्ग चक्रधरपुर से टोकलो जाने वाली मुख्य सड़क है और इस पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क का हिस्सा और अधिक धंसने पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीयों ने संबंधित विभाग से कलवर्ट की मरम्मत कराने, गार्डवाल निर्माण करने और सड़क को सुरक्षित करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News