Sambhal News: चन्दौसी। रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से घर लौट रहे बदायूं के दंपति को शुक्रवार देर रात कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोककर लूट लिया। डारनी बिजलीघर के पास बदमाशों ने बाइक के आगे डंडा फेंककर बाइक रोकी और कनपटी पर तमंचा लगाकर पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और पत्नी के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर दंपति से मारपीट की और गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, हालांकि पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक लूट में शामिल नहीं था और नशे में था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है。
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कोरेरा गांव निवासी सोनू अपनी पत्नी अंशु के साथ शुक्रवार को बिलारी क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित ससुराल में रक्षाबंधन मनाने गया था। रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में डारनी बिजलीघर के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने बाइक के आगे डंडा डालकर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने दंपति को तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।
बदमाशों ने सोनू की जेब से पांच हजार रुपये और स्मार्टफोन छीन लिया। इसके बाद उसकी पत्नी अंशु के सोने की लॉन्ग, चेन, दो अंगूठी और कुंडल तथा चांदी की पायल और गुच्छा उतरवा लिया। दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले।
बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया युवक बदमाश नहीं था। वह नशे की हालत में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूट में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
उधर, असमोली थाना क्षेत्र में मढ़न चौकी से करीब दो सौ मीटर दूर चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नगदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कैलादेवी क्षेत्र के सारंगपुर गांव में भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। रुदायन गांव में भी चोरी की वारदात सामने आई है। लगातार चोरी और लूट की घटनाओं से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play