Bareily News: जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के चलते मां-बेटी बाल-बाल ट्रेन के नीचे आने से बचीं। सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से खींच लिया। जिससे दोनों की जान बच गई। इसके बाद ट्रेन को रुकवा कर मां-बेटी को बैठाया गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 3.00 बजे एक नंबर प्लेटफार्म की है। एक नंबर प्लेटफार्म पर काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस खड़ी थी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन चल दी, इस बीच बरेली से लखनऊ को जाने वाली मां-बेटी ने ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास किया। 10 वर्षीय बेटी कोच में चढ़ गई। महिला के पास बैग था, इसलिए संतुलन बिगड़ गया।
पैर फिसलने से गिर गई। महिला ने कोच हैंडल नहीं छोड़ा। वहां चीख पुकार मच गई।प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के सुरक्षा कर्मी दौड़कर पहुंचे। महिला को बाहर की ओर खींच लिया। इतनी देर में बेटी ने कूदने का प्रयास किया तो वह भी प्लेटफार्म और ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल मची। उसे भी लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। मां-बेटी को मामूली चोट आई। अगर एक सेकेंड भी मां-बेटा को पकड़ने में देरी होती तो शायद ट्रेन के नीचे आ जातीं। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से महिला और उसकी बेटी की जान बच गई। ट्रेन मैनेजर से कहकर ट्रेन को रुकवाया गया। इसके बाद जनरल कोच में मां-बेटी को बैठाया गया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play