Deoria News: गले में गमछे का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या – Hindustan

Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम मठदनउर में शनिवार को एक युवक ने गले में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मठदनउर निवासी उदयभान पटेल (35) पुत्र स्व. रामानंद पटेल गांव में एक कमरे में अपने भाइयों से अलग रहते थे।ग्रामीणों के मुताबिक उनकी पत्नी काफी पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद में रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने अपने कमरे में बांस की बल्ली से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना भाटपाररानी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भाटपाररानी थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News