Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राज्य कर विभाग ने मांगी सूचना को गोपनीय बताकर ब्योरा नहीं दिया है। विभाग ने सूचना का अधिकार की एक धारा का हवाला देकर कहा है कि सूचना देय नहीं है। राज्य कर विभाग ने मांगी गई जानकारी को व्यापारिक गोपनीयता से संबंधित बताकर देने से इंकार कर दिया है।
शहर के खोराराम अमेठी मंदिर रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने जिले के सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 6 विन्दुओं की सूचना मांगी। उनके द्वारा अलग-अलग विन्दुओं में विभिन्न जानकारी मांगी गयी। सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-एक से लेकर तीन तक ने एक ही भाषा में जन सूचना अधिकारी सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-2 को सूचना उपलब्ध करायी गयी। राज्य कर विभाग ने निर्मल त्रिपाठी को मांगी गयी एक भी विन्दु की जानकारी नहीं दी है।
विन्दु संख्या- एक में मांगी गयी सूचना को व्यापारिक गोपनीयता से संबंधित बताकर आरटीआई की धारा- 8(1)(डी) का हवाला देते कहा है कि देय नहीं है। विन्दु संख्या-2, 3, 4 की सूचनाओं को सामान्य प्रकृति का बता इसको भी व्यापारिक गोपनीयता से संबंधित बताते हुए आरटीआई की उक्त धारा का हवाला देकर नहीं दी है। विन्दु संख्या-5 की मांगी सूचना को कार्यालय से संबंधित नहीं होने तथा विन्दु संख्या-6 की मांगी सूचना को समस्त प्रक्रिया, विधि एवं नियम पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है बताकर देने से इंकार कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल त्रिपाठी ने मांगी गयी सूचना नहीं देने की शिकायत राज्य कर विभाग के अधिकारियों व राज्य सूचना आयोग में करने का निर्णय लिया है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play