चाईबासा। एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर प्राचार्य एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर छात्रा वैष्णवी नायक ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा समूह गान चक दे इंडिया प्रस्तुत किया गया। खेल दिवस के अवसर पर कराटे, योग, ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया एवं कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल दिवस के सफल संचालन में खेल शिक्षक जयप्रकाश, प्रदीप बिरुआ, शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, सीमा चौधरी एवं अन्य शिक्षकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन छात्रा अरिसा सलाम ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play