वाराणसी, मुख्य संवाददाता। साहित्यकार मनु शर्मा लीक पर नहीं चले। भगवान श्रीकृष्ण की पौराणिक कथा को आत्मकथा शैली में प्रस्तुत करने की उनकी कल्पना बिल्कुल नई थी। भोजपुरी के जनकवि रामजियावन ‘बावला’ की कविताओं का जनमानस पर तत्काल प्रभाव पड़ता है।
दोनों साहित्यकारों का साहित्य जगत में विशिष्ट स्थान है। अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में शनिवार को साहित्यकारों ने मनु शर्मा और रामजियावन ‘बावला’ के साहित्यिक योगदान पर विशद चर्चा में ये बातें कहीं। विद्याश्री न्यास और साहित्यिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कई साहित्यकारों ने भाग लिया।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. जितेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि दोनों साहित्यकारों का योगदान अप्रतिम है। राम जियावान दास ‘बावला’ ने श्रीरामचरित मानस के प्रसंगों पर भोजपुरी रचनाएं कीं। बीएचयू में भारत अध्ययन केंद्र के डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि ‘बावला’ की कविताओं में भक्ति, लोकानुभव और सामाजिक यथार्थ का विशिष्ट संबंध दिखता है।
नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने कहा कि मनु शर्मा काशी के रचनाकारों की पहली पंक्ति में विशिष्ट स्थान रखते हैं। इस दौरान रमाशंकर राय की पुस्तक ‘महाप्रलय’ का लोकार्पण हुआ। अतिथियों का स्वागत डॉ. दयानिधि मिश्र, सरस्वती वंदना विजेंद्रनाथ मिश्र, संचालन अभिनव अरुण और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. उमेश प्रसाद सिंह ने किया। कंचन सिंह ‘परिहार’ ने एकल काव्य पाठ किया। नरेंद्रनाथ मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. श्रद्धानंद, डॉ. अत्रि भारद्वाज, डॉ. मंजरी पांडेय, डॉ. अशोक सिंह, सुरेंद्र वाजपेयी, शिवकुमार पराग, कवींद्र नारायण, इंदीवर और प्रकाश उदय उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play