NEET काउंसलिंग की पहली लिस्ट में नहीं था नाम, 21 साल की श्रुति ने कर लिया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस – AajTak

Feedback
NEET के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही 21 साल की छात्रा की मौत ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं और एडमिशन की दौड़ में युवाओं पर पड़ने वाले दबाव की ओर ध्यान खींचा है. तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रहने वाली छात्रा ने इस साल NEET क्वालिफाई किया था.
लेकिन मेडिकल काउंसलिंग के पहले राउंड की लिस्ट में नाम न होने की वजह से वह काफी परेशान थी जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान श्रुति लया के रूप में हुई है. वह पलायमकोट्टई के अनबु नगर के पास सिद्धार्थर नगर निवासी हरिकृष्णन की बेटी थी. हरिकृष्णन आईटी क्षेत्र में काम करते हैं. श्रुति लया ने वर्ष 2023 में पलायमकोट्टई के एक निजी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी. 
12वीं के बाद नीट की तैयारी 
श्रुति ने 12वीं पूरी करने के बाद मेडिकल की पढ़ाई में एडमिशन लेने के उद्देश्य से NEET की तैयारी शुरू की और एक कोचिंग सेंटर से जुड़ गई. बताया गया है कि उसने पिछले साल भी NEET परीक्षा दी थी, लेकिन मेडिकल सीट हासिल नहीं कर सकी थी. इसके बाद उसने इस साल दोबारा परीक्षा की तैयारी की और NEET क्वालिफाई किया. 
पहली काउंसलिंग में नहीं था नाम 
 NEET क्वालिफाई करने के बाद श्रुति मेडिकल सीट मिलने का इंतजार कर रही थी. हाल ही में मेडिकल काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी हुई और इस दौरान चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, सूची में अपना नाम नहीं देखकर वह कथित तौर पर काफी परेशान हो गई थी. परिजनों के अनुसार, श्रुति रात में अपने कमरे में सोने चली गई थी. सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की. इसके बाद उसे घर के पास एक शेड में गंभीर हालत में पाया गया. 
जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलने के बाद पेरुमालपुरम पुलिस मौके पर पहुंची.  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि काउंसलिंग सूची में नाम नहीं आने के अलावा छात्रा के तनाव के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी. मामले में आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. 
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.) 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News