– शवों को 4 से 8 डिग्री तापमान में रखना होगा नई दिल्ली, एजेंसी। देश में पहली बार मुर्दाघरों और पोस्टमार्टम सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मानक तय किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत राष्ट्रीय नैदानिक प्रतिष्ठान परिषद (एनसीसीई) ने इन मानकों को अंतिम रूप दिया है। इनका मकसद अलग-अलग राज्यों में मुर्दाघरों की सुविधाओं और शवों के रखरखाव की व्यवस्था में एकरूपता लाना है।
मुर्दाघर को बेसमेंट में बनाने की अनुमति नहीं होगी। इसे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य अस्पताल से अलग या एक छोर पर रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पताल के कचरा संग्रह या निपटान वाले क्षेत्र के पास भी मुर्दाघर नहीं बनाया जा सकेगा। शवों को लाने-ले जाने के लिए अलग रास्ते और परिजनों के लिए गोपनीय प्रवेश की व्यवस्था का भी प्रावधान है।
नए मानकों के मुताबिक, शवों को 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले कोल्ड स्टोरेज में रखना होगा। शुरुआती स्तर पर कम से कम चार शव रखने की क्षमता जरूरी होगी। जो शव कानूनी मामलों से जुड़ें होंगे उन्हें अन्य शवों से अलग रखा जाएगा। हर शव को अलग पहचान संख्या दी जाएगी। इस संख्या को रिकॉर्ड और शव रखने वाली जगह पर भी दर्ज करना होगा।
मानकों में पोस्टमार्टम के लिए करीब 4,000 वर्ग फुट के ब्लॉक, पर्याप्त वेंटिलेशन, चौड़े गलियारे, अग्नि सुरक्षा और जरूरी उपकरणों की व्यवस्था का प्रावधान है। कर्मचारियों की संख्या भी सालाना पोस्टमार्टम की संख्या के आधार पर तय की गई है। शव को सौंपने से पहले उसकी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और आने-जाने का समय, तारीख तथा शव किसे सौंपा गया, इसका रिकॉर्ड रखना होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play