Chapra News: शहीद छोटू की शहादत दिवस पर फिर आंखें हुईं नम – Hindustan

Chapra News: अमर शहीद छोटू कुमार का पहला शहादत दिवस उसके पैतृक गांव में मनाया गया सारण वीरों की धरती रही है: मंटू श्रीनगर में तैनात छोटू को पिछले वर्ष लगी थी गोली फोटो-दरियापुर के बेला शर्मा टोला में रविवार को शहीद छोटू की शहादत की पहली वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मंच पर उपस्थित पूर्व मंत्री मंटू सिंह, विधायक छोटी कुमारी, गायिका निशा उपाध्याय व अन्य अतिथि 12 – दरियापुर के बेला शर्मा टोला में शहीद छोटू की लगी प्रतिमा, जिसका रविवार को अनावरण किया गया 13 – दरियापुर के बेला शर्मा टोला में शहीद छोटू के प्रथम शहादत दिवस देश भक्ति गीत पेश करती लोक गायिका निशा उपाध्याय।

अमर शहीद छोटू कुमार का पहला शहादत दिवस उसके पैतृक गांव स्थानीय प्रखंड की बेला पंचायत के शर्मा टोला में रविवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। उसकी प्रतिमा पर श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान छोटू की शहादत को याद कर वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। शहादत दिवस समारोह की संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि सारण वीरों की धरती रही है। शहीद छोटू की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। छोटी उम्र में ही देश की रक्षा में अपनी जान गंवा छोटू ने जो बहादुरी दिखाई, वह अतुलनीय है। छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि नाम भले छोटू था, लेकिन उसने अपनी शहादत देकर बहुत बड़ा नाम कर गया। पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने कहा कि शहीद मेरे गृह विधानसभा क्षेत्र का था। इसलिए मुझे उस पर काफी गर्व है। विधान पार्षद ई सच्चिदानंद राय ने कहा कि अमर शहीद छोटू अपनी शहादत देकर युवाओं का प्रेरणास्रोत बन गया। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ नेता डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में अपनी शहादत देने वाले बहुत होंगे लेकिन छोटू मिसाल बन गया। अध्यक्षता स्थानीय पैक्स अध्यक्ष व बीजेपी के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र सिंह ने व संचालन शिक्षक नेता कमलेश कुमार व बबलू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजन मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा व सन्नी कुमार ने किया।

बता दें कि शहीद छोटू कुमार श्रीनगर में आर्मी में तैनात थे। विगत वर्ष आज ही के दिन ड्यूटी के दौरान उसे दुश्मनों की गोली लग गई, जिसमें वह शहीद हो गया। शहीद की प्रतिमा का किया गया अनारण छोटू के शहीद होने के महज एक साल के अंदर उसके साथियों व युवाओं ने आपसी सहयोग गांव की चौमुंहानी पर प्रतिमा की स्थापना कर दी। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व सबसे पहले पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, वरिष्ठ जदयू नेता डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह व विधान पार्षद इं सच्चिदानंद राय संयुक्त रूप से शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा को काफी सजाया गया था। काफी संख्या में लोगों ने प्रतिमा का दर्शन किया। कलाकारों ने भी दी शहीद को श्रद्धांजलि इस अवसर पर यहां भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया प्रख्यात गायिका निशा उपाध्याय, हास्य कलाकार बीआईबी बिजेंद्र सिंह, लोकगायक रास बिहारी राय आदि कलाकारों ने अपने संगीत के माध्यम से अमर शहीद छोटू को श्रद्धांजलि अर्पित की। गायिका निशा उपाध्याय ने तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है गीत से अपना कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद शहीद छोटू पर आधारित कई क्रांतिकारी व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक रास बिहारी व कमेडियन बीआईबी बिजेंद्र सिंह ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

शहीद की मां को किया गया सम्मानित अपने पुत्र के शहादत दिवस समारोह में पहुंची मां कामिनी कुंवर को नेताओं के अलावे स्थानीय प्रशासन की तरफ से बीडीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, डेरनी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी आदि ने सम्मानित किया। इस दौरान शहीद की मां की आंखे छलक पड़ी। सभी ने उन्हें ढांढस बंधाया। इन लोगों ने भी शहादत दिवस समारोह को संबोधित किया चर्चित यू ट्यूबर मनीष कश्यप, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय, पूर्व जिला पार्षद विजय नारायण सिंह, मुखिया राम अयोध्या राय, शिक्षक नेता पवन सिंह, जिला पार्षद गोलोक बिहारी शरण सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो चंद्रशेखर भारद्वाज,अमरनाथ शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा, सरपंच प्रतिनिध विशाल श्रीवास्तव, पंडित बबलू तिवारी, सन्नी कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता देवेश नाथ दीक्षित, सरपंच मंटू बाबा, बीजेपी नेता रामानंद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सायन कुणाल, कुमार शैलेश, विशाल श्रीवास्तव आदि ने शहादत दिवस समारोह को संबोधित किया।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News