कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जंतर-मंतर पर नीट गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर चुके दीपके ने कहा कि सत्ता में आने के बाद BJP को यह लगने लगा है कि वह RSS से बड़ी हो गई है। उन्होंने सलाह देने वाले अंदाज में कहा कि BJP को संघ प्रमुख मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में अभिजीत दीपके ने यह टिप्पणी की। उनसे न्यूयॉर्क में मोहन भागवत की ओर से दिए गए उस बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें संघ प्रमुख ने कहा था कि अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा।
दीपके ने कहा, “मैं शुरू से कहता रहा हूं कि BJP को मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए। 12 साल तक सत्ता में रहने और इतनी सारी एजेंसियां अपने हाथ में होने के बाद BJP सोच रही है कि वह RSS से बड़ी हो गई है।”
CJP संस्थापक ने कहा कि BJP को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह RSS की वजह से सत्ता में है। उन्होंने कहा, “उन्हें कम से कम मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए, जो उनके मेंटर हैं… वे (BJP) RSS की वजह से सत्ता में हैं।”
दीपके ने RSS प्रमुख के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन कर रहे Gen Z युवाओं को राष्ट्रविरोधी नहीं कहने की बात कही थी। दीपके के मुताबिक, इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदर्शनकारियों के लिए ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने कहा, “लेकिन PM नरेंद्र मोदी एक नया शब्द लेकर आए- ‘दिमागी नक्सल’। यह साफ दिखाता है कि PM मोहन भागवत की बात नहीं सुन रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ RSS प्रमुख समावेशिता की बात करते हैं और बच्चों का अपमान नहीं करने की बात कहते हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की ओर से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। दीपके ने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता।”
सोनम वांगचुक के CJP नेताओं में राजनीतिक महत्वाकांक्षा होने और उनके ‘संत’ नहीं होने वाले बयान पर भी अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वांगचुक के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। दीपके ने कहा कि वांगचुक से पूछा गया था कि सौरव दास और आशुतोष रांका की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है या नहीं। उनके मुताबिक, वांगचुक ने कहा था कि वे प्रतिभाशाली और अच्छे नेता हैं और अब तक भ्रष्ट नहीं रहे हैं।
दीपके ने कहा कि भविष्य में कोई व्यक्ति क्या करेगा, इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “मैं भी नहीं बता सकता। मैं लोगों से बार-बार कहता हूं कि किसी पर आंख बंद करके भरोसा मत करो, क्योंकि हमें नहीं पता कि भविष्य में कोई व्यक्ति क्या करेगा। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई व्यक्ति भविष्य में क्या करेगा।” आपको बताते चलें कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखना गलत बात नहीं है।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play