Bagaha News: पिपरासी। थाना क्षेत्र की सेमरा लबेदहा पंचायत स्थित श्रीपतनगर गांव में रविवार की दोपहर करंट लगने से ध्रुव गुप्ता की पत्नी रंजू देवी (43) की मौत हो गई। प्रमुख अनिता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश सहनी ने बताया कि श्रीपतनगर गांव के ध्रुव गुप्ता की पत्नी रंजू देवी रविवार को घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार की चपेट में आ गई। वह बिजली के तार से सटकर जमीन पर गिर गई। बाद में किसी काम से उनका पुत्र दीपू गुप्ता घर में गया तो देखा उसकी मां जमीन पर गिरी हुई है। उसने मां को पकड़ा, तब उसे भी झटका लगा।
उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। तब डंडे से बिजली के तार को हटाया गया। आननफानन में परिजन उन्हें लेकर यूपी के खड्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बेटी और दो बेटा है। इसमें वह एक बेटी की शादी कर चुकी थी। मां की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मुखिया मनोरमा देवी, छेदीलाल प्रसाद, राजमंगल मुखिया आदि ने सरकार से मुवावजा की मांग की है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play