Ghatsila News: जादूगोड़ा में गूंजा ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ का संदेश – Hindustan

Ghatsila News: जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, जादूगोड़ा शाखा की ओर से रविवार की सुबह स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से वॉकथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे आयोजित इस वॉकथॉन में युवाओं, महिलाओं सहित नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लगभग दो किलोमीटर लंबी वॉकथॉन जादूगोड़ा बाजार से शुरू होकर अस्पताल चौक तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ जैसे जोशीले नारों के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया। सुबह की ताजी हवा के बीच निकली वॉकथॉन से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ जादूगोड़ा के डीआईजी जयदेव केसरी तथा विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट नीरज मौजूद रहे। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में शामिल सीआरपीएफ के अधिकारियों को मंच की विशेष टी-शर्ट भेंट कर अभिनंदन किया गया। वॉकथॉन में सीआरपीएफ जवानों ने भी युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर हिस्सा लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन में नागरिकों और सुरक्षा बलों की सहभागिता ने सामाजिक एकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत संदेश दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News