स्कूलों में फोटो वीडियो और लाइव प्रसारण पर रोक का विरोध किया – Dainik Bhaskar

डूंगरपुर| शिक्षक संघ एसटीएफआई जिला कमेटी ने विद्यालयों में फोटो वीडियो बनाने और लाइव प्रसारण पर रोक संबंधी विभागीय आदेश का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष मणिलाल मालीवाड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुमार खराड़ी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के विद्यालय व कक्षा
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और नागरिकों की आवाज दबाने के बजाय शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट जारी करे, रिक्त पद भरे और शिक्षकों को शिक्षण कार्य करने दिया जाए। पिछले दस वर्षों में मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना के तहत भामाशाहों के सहयोग से विद्यालयों में करीब 250 करोड़ रुपए की सुविधाएं विकसित हुई हैं। इसमें मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला मंत्री धनराज खराड़ी और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीलाल गौड ने कहा कि कमियां छुपाने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी। समस्याएं सामने आएंगी तभी उनका समाधान संभव है। संघ ने आदेश वापस लेने, सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने और रिक्त पद भरने की मांग की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News