Duleep Trophy LIVE Cricket Score- दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन ईस्ट जोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वैभव अभिमन्यू ईश्वरन के साथ तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईस्ट जोन ने 8वें ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 50 रन का आंकड़ा पार किया। वैभव सूर्यवंशी को 40 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला, उन्होंने 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ ईस्ट जोन के 100 रन भी 15 ओवर में पूरे हुए।। बता दें, पहला सेमीफाइनल रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन और ईशान किशन की ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन 266 के स्कोर पर सिमट गई। रिंकू सिंह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए। उन्होंने 60 रनों की महत्वपूर्ण परी खेली। वहीं ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और अभिजीत के सरकार ने 3-3 तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनैन कुरैशी को 2-2 सफलताएं मिली। वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के पिछले मैच में बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे, ऐसे में आज उनकी नजरें बड़ा स्कोर करने पर होगी।
वहीं दूसरी तरफ साउथ जोन और नोर्थ जोन के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा है। नोर्थ जोन को 195 के स्कोर पर समेटने के बाद साउथ जोन की आधी टीम 80 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। तिलक वर्मा एक छोर को संभाले हुए हैं।
Duleep Trophy Semifinal LIVE Score in Hindi Day 2
ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 100/0
सेंट्रल जोन- 266
साउथ जोन लाइव स्कोर- 83/5
नोर्थ जोन- 195
ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार
सेंट्रल जोन (प्लेइंग XI): आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेट कीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), अमन मोखाड़े, रिंकू सिंह, कुणाल चंदेला, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, यश ठाकुर
नॉर्थ जोन (प्लेइंग XI): कमरन इकबाल, आयुष दोसेजा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सनत सांगवान, गुरनूर बराड़
साउथ जोन (प्लेइंग XI): नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), स्मरण रविचंद्रन, तिलक वर्मा (कप्तान), कोडिमेला हिमतेजा, शेख रशीद, रिकी भुई, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कवुरी सैतेजा, विध्वाथ कवरप्पा, एमडी निधीश
नोर्थ और ईस्ट जोन की टीम क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करके आगे बढ़ी हैं जबकि सेंट्रल और साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला था। ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में उत्तर पूर्वी क्षेत्र को करारी शिकस्त दी थी जबकि नोर्थ जोन में वेस्ट जोन के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक जीत हासिल की थी।
लगातार दूसरे साल रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रहे सेंट्रल जोन और तिलक वर्मा की अगुवाई वाली साउथ जोन को टूर्नामेंट में एक भी मैच न खेलने के बावजूद शानदार शुरुआत करनी होगी।
सेंट्रल जोन में पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। पाटीदार आईपीएल और एमपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में उतर रहे हैं, जबकि उप-कप्तान रिंकू सिंह के रूप में उसके पास मध्य क्रम में एक और मजबूत खिलाड़ी है।
ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शाहबाज़ अहमद, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, सूरज सिंधु जायसवाल, शिखर मोहन
सेंट्रल जोन स्क्वॉड: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेट कीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, जीशान अंसारी, यश ठाकुर, आर्यन पांडे, कुणाल चंदेला, नचिकेत भूटे, अमन मोखाड़े, कुणाल सिंह राठौड़
नॉर्थ जोन स्क्वॉड: कमरन इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेट कीपर/कप्तान), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, सनत सांगवान, निखिल कश्यप, युद्धवीर सिंह चरक, अर्जुन शर्मा
साउथ जोन स्क्वॉड: नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), स्मरण रविचंद्रन, करुण नायर, तिलक वर्मा (कप्तान), शेख रशीद, रिकी भुई, त्रिपुराना विजय, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, कवुरी सैतेजा, अमन खान, कोडिमेला हिमतेजा, अभिनव तेजराना
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play