Feedback
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान मीडिया ने उनकी मां रीना पासवान से चिराग पासवान की शादी को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. रीना पासवान ने कहा कि वह चिराग पासवान से शादी करने के लिए कहती हैं, लेकिन चिराग इसके लिए तैयार नहीं होते हैं. मां के इस जवाब के बाद वहां मौजूद चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी हल्का-फुल्का माहौल देखने को मिला.
चिराग पासवान की शादी को लेकर इससे पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं. अब उनकी मां रीना पासवान की प्रतिक्रिया के बाद एक बार फिर उनकी शादी का सवाल चर्चा में आ गया है. हालांकि चिराग पासवान की ओर से इस दौरान शादी को लेकर कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया.
आरक्षण और क्रीमी लेयर के मुद्दे से चर्चा में चिराग
वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आरक्षण के मुद्दे को लेकर चर्चा में हैं. आरक्षण में उप वर्गीकरण और ‘क्रीमी लेयर’ के मुद्दे पर चिराग़ पासवान और जीतन राम मांझी ने एक-दूसरे से इस्तीफ़ा देने की मांग की है. चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और बिहार सरकार में मंत्री उनके बेटे संतोष कुमार सुमन के इस्तीफ़े की मांग की थी.
चिराग का कहना था कि अगर मांझी और उनके बेटे अनुसूचित जाति आरक्षण के भीतर ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने या उप-वर्गीकरण के पक्षधर हैं, तो आरक्षण का लाभ ले चुके होने के नाते उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद सबसे पहले केंद्रीय मंत्री पद और मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
चिराग पासवान के इस बयान के बाद जीतनराम मांझी ने भी पलटवार करते हुए चिराग से इस्तीफे की मांग कर दी. मांझी ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान अति-पिछड़ों और महादलित गरीबों के हितों की परवाह नहीं करते हैं, इसलिए अगर उन्हें गरीबों की चिंता नहीं है तो इस्तीफ़ा देना चाहिए. वहीं, मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी कहा कि चिराग पासवान बड़े दल के नेता हैं. अगर उन्हें इस्तीफा ही चाहिए तो शुरुआत वे खुद इस्तीफा देकर करें, उनके बाद वे लोग भी इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू