Feedback
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. ABVP के अंकित बिढान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के बाद हुए इस पहले छात्र संघ चुनाव में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बड़ी संख्या में Gen Z छात्र मतदाता थे.
इस चुनाव के दौरान जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा. विपक्षी छात्र संगठनों ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया और इसे लेकर ABVP को घेरने की कोशिश की. हालांकि, इसके बावजूद अध्यक्ष पद पर ABVP उम्मीदवार अंकित बिढान ने जीत दर्ज की.
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव को छात्र राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. खासकर जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद युवाओं और Gen Z मतदाताओं के रुख को लेकर इस चुनाव पर नजर थी. नतीजों में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत संगठन के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू