Biharsharif News: पंचायत परिसीमन शुरू, चौक-चौराहों पर चुनावी गणित गरमाया करायपरसुराय में सीमाएं बदलने की आहट से ग्रामीणों में हलचल मुखिया-सरपंच समेत वार्ड व पंचायत समिति के पद बढ़ने की संभावना, भावी प्रत्याशियों की टिकी नजर फोटो : करायपरसुराय पंचायत : करायपरसुराय का मानचित्र। करायपरसुराय, निज संवाददाता पवन कुमार। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच करायपरसुराय प्रखंड में पंचायतों के परिसीमन का काम शुरू हो गया है।
बीडीओ नंदकिशोर की देखरेख में चल रही प्रक्रिया से गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। परिसीमन के बाद पंचायतों की सीमाओं के साथ मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंच के पदों में बदलाव की संभावना है। इसी को लेकर ग्रामीण चौक-चौराहों पर संभावित पंचायत और गांवों के समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि चुनाव की तैयारी में जुटे संभावित प्रत्याशियों की नजर परिसीमन के हर बदलाव पर टिकी है। सात पंचायतों में अभी 100 वार्ड, 10 पंचायत समिति सदस्य : करायपरसुराय में फिलहाल सात पंचायतें हैं। इनमें सात मुखिया, 100 वार्ड सदस्य, 10 पंचायत समिति सदस्य, एक जिला परिषद सदस्य, सात सरपंच और 100 पंच के पद हैं। परिसीमन के बाद इनमें कितनी बढ़ोतरी या बदलाव होगा, यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।
आबादी और भौगोलिक स्थिति के आधार पर पंचायतों की सीमाओं में भी फेरबदल संभव है। चाय की दुकानों से चौक तक चुनावी जोड़-घटाव : परिसीमन की खबर के साथ ही गांवों में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। चाय की दुकानों और चौक-चौराहों पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि पंचायतों के नए समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं। संभावित प्रत्याशी अपने क्षेत्र, वार्ड और पंचायत की स्थिति को लेकर अभी से रणनीति बनाने में जुट गये हैं। कौन सा गांव किस पंचायत में जाएगा, बनी उत्सुकता : ग्रामीण आबादी, गांवों की स्थिति और संभावित सीमाओं का अपने स्तर से आकलन कर रहे हैं। किस पंचायत का क्षेत्र बदलेगा और कौन सा गांव किस पंचायत में शामिल होगा, इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। बदलाव की संभावना ने मौजूदा जनप्रतिनिधियों के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों की बेचैनी भी बढ़ा दी है।
बीडीओ नंदकिशोर ने बताया कि पंचायत परिसीमन का कार्य 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रहा है। निर्धारित प्रक्रिया और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परिसीमन पूरा किया जाएगा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play