Bokaro News: चिन्मय विद्यालय में आईसीएमएआई बोकारो चैप्टर ने किया कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम – Hindustan

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय में सोमवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के बोकारो चैप्टर की ओर से कैरियर गाइडेंस एवं इंटरएक्शन सेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) पाठ्यक्रम और इसमें उपलब्ध कैरियर संभावनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि बीएसएल के सीएमए महाप्रबंधक (वित्त व लेखा) मनोज कुमार, डीजीएम बीके श्रीवास्तव, सीएमए नीलम संजय और सीएमए स्नेहा उपस्थित रहीं। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों को पौधा भेंट करने व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

सुप्रिया चौधरी ने अतिथियों का परिचय विद्यार्थियों से कराया। इसके बाद वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को सीएमए पाठ्यक्रम की उपयोगिता, पढ़ाई की प्रक्रिया और इसमें उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर की संभावनाओं से अवगत कराया। बीके श्रीवास्तव ने 12वीं कक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए सीएमए की पढ़ाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी में भविष्य की बेहतर संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र के बारे में अभी लोगों के बीच अपेक्षाकृत कम जानकारी है, जबकि इसमें सफल कैरियर बनाने के पर्याप्त अवसर मौजूद हैं।

सीएमए नीलम संजय ने कहा कि सीएमए का क्षेत्र केवल कॉमर्स के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है। साइंस और आर्ट्स के विद्यार्थी भी इसे कैरियर विकल्प के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने की सलाह दी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News