बंगाल में BJP नेता रील बनाने में बिजी हैं, लेफ्ट को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा; पार्टी विधायक ने खूब सुनाया – Hindustan

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक अमरनाथ शाखा ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के एक धड़े पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे माकपा का मुकाबला करने के बजाय अपना प्रचार करने, रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर फॉलोअर की संख्या बढ़ाने में व्यस्त हैं। बांकुड़ा जिले के ओंडा से 2 बार के विधायक और कई वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे शाखा ने कहा कि उन्होंने दूसरों को खुश करने के लिए कभी समझौता नहीं किया और अपनी बात खुलकर कहने की वजह से उनके कई शत्रु बन गए हैं।

भाजपा विधायक ने कहा, ‘हैरानी की बात यह है कि हमारे किसी भी वरिष्ठ नेता ने इसका विरोध नहीं किया है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि नेता सुबह से रात तक अपना प्रचार करने में व्यस्त रहते हैं। शाखा ने पार्टी नेतृत्व के एक हिस्से पर यह आरोप भी लगाया कि वह संगठन को मजबूत करने के बजाय सोशल मीडिया पर रील्स बनाने, फॉलोअर बढ़ाने और प्रशंसक क्लब बनाने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी नेता का अनुयायी बनने के बजाय, पहले पार्टी के अनुयायी बनें। नेता तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन पार्टी बनी रहेगी।’

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी के सत्ता में आने के तुरंत बाद कुछ नेताओं की संपन्नता में बढ़ोतरी हुई। साथ ही उन्होंने संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए। शाखा ने कहा कि ऐसे नेताओं का रुख होता है कि पार्टी भाड़ में जाए, बस उनका अपना हित सधना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का मुकाबला करने के लिए बहुत कम कोशिश की गई। सत्तारूढ़ दल के विधायक ने भाजपा के साथ अपने लंबे राजनीतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए खुद को समर्पित करने के वास्ते उन्होंने अपनी जिंदगी, जवानी और परिवार को दूर रखा।

अमरनाथ शाखा ने दावा किया कि उन्होंने वाम मोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान खून-खराबे और दहशत के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस की ओर से किए गए हमलों का भी सामना किया, और इसके बाद लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया। लेकिन कुछ लोगों की वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है। फिर भी किसी को इसकी परवाह नहीं है। बस एक ही मकसद है – पैसा कमाना। विधायक से जब उनकी पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मैं किसी को खुश करने के लिए नहीं जीता। जो मुझे गलत लगता है, मैं उसके खिलाफ आवाज उठाता हूं और इस वजह से मेरे कई दुश्मन बन गए हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News