Samastipur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या – livehindustan.com

Samastipur News: विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खास टभका दक्षिण पंचायत के रघुनीचक वार्ड 10 में सोमवार को फंदा लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका गांव के ही अविनाश कुमार उर्फ छोटू की पत्नी पुष्पा कुमारी (25) बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका के पति परदेश में हैं। करीब 5 वर्ष पूर्व दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह की थी। रविवार रात्रि दंपति ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी। उसके बाद सोमवार की सुबह विवाहिता ने सामान्य व्यवहार के साथ घरवालों को चाय बनाकर पिलाई। घर के लोगों के कृषि कार्य पर जाने के बाद फिर कमरे में गई और साड़ी का फंदा लगाकर छत के पंखे से झूल गई। घरवालों को आशंका हुई तो कमरे तक पहुंचे। कमरे का दृश्य देखते के साथ चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। उसके बाद पहुंचे मायके वालों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने को कहा। उसे ढाई बर्ष और एक आठ की माह दो पुत्री है।

इधर घटना को लेकर मृतिका के ससुर राज कुमार महतो ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि सुबह करीब 10 बजे में मेरी पुतोहु छोटी बच्ची के साथ घर मे सोयी थी। परिवार के साथ हमलोग कृषि कार्य मे लगे थे। जब दोपहर में भोजन करने पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आवाज देकर लोगों को बुलाया। इसके बाद लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मेरी पुतोहु छत के पंखे फांसी लगाकर लटकी हुई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News