मऊ, संवाददाता। उप्र राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर के सहायक अध्यापक अनिल कुमार मौर्य वर्ष 2003 से बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। छात्र नामांकन बढ़ाने और छात्रवृत्ति योजना में अधिक से अधिक बच्चों के चयन पर ध्यान देने के कारण उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयनित किया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2021 में उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान प्राप्त हो चुका है। शिक्षक अनिल कुमार मौर्य की नियुक्ति 4 मार्च 2003 को शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लोहाटिकर पर सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी।
उस समय वहां छात्र नामांकन 45 और औसत उपस्थिति लगभग 20 रहती थी। विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर लोगों को जागरुक करते हुए सत्र 2012-13 में छात्र नामंकन बढ़कर 160 हो गई। वर्ष 2010 में इनके कार्यों की प्रशांसा की गई। 29 जुलाई 2013 पदोन्नति करते हुए शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोईर पर सहायक अध्यापक पद पर हुआ। यहां से समायोजित होकर तैनाती उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर में सहायक अध्यापक के रूप में किया गया। 7 अक्टूबर 2013 को सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किए। वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार उपाध्याय समेत अन्य खुशी जाहिर की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play