Ranchi News: ग्राहक ने पत्नी के साथ बैंककर्मियों को पीटा – livehindustan.com

Ranchi News: रांची। रातू रोड में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में संचालित कोटेक महेंद्रा बैंक के कर्मियों के साथ खाताधारी दंपति ने मारपीट की। मामले में बैंक की सहायक शाखा प्रबंधक नगमा इमाम की लिखित शिकायत पर ग्राहक फहद आरिफ व पत्नी जह्नावी के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि फहद आरिफ का बैंक खाता साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले के कारण प्रतिबंधित व फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले में बैंक प्रबंधन ग्राहक को पूरा सहयोग कर रहा था। इसके बावजूद नामजद आरोपी अपनी पत्नी के साथ पिछले तीन दिन से बैंक में आकर गाली-गलौज व जान से मार डालने की धमकी दे रहा था।

इसी क्रम में उसने कई बैंककर्मी को धमकाने व परिसर में अराजक स्थिति बनाने के साथ शशि ओम सिंह, रोहित शर्मा और ऋतिक कुमार के साथ मारपीट की। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News