Azamgarh News: शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नवाचार के लिए प्रदीप सिंह को मिला पुरस्कार – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह को नामांकन बढ़ाने, उनके ठहराव, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नवाचार के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 दिया जाएगा। उनके चयन से शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है। प्रदीप कुमार सिंह वर्तमान में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने और उनके नियमित ठहराव के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के संचालन से बच्चों और अभिभावकों का रुझान बढ़ा है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 654 बच्चों का नामांकन है।

अतरौलिया क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पहली तैनाती वर्ष 1991 में कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौरा में हुई थी। बाद में उनका स्थानांतरण कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में हो गया। वह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक भी हैं। शिक्षण कार्य के साथ वह बच्चों को खेलकूद और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी आगे बढ़ाते हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मंडल से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले वर्ष ही राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के दो बच्चों ने पदक जीते थे। इस सत्र में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में विद्यालय के 22 बच्चों का चयन हुआ है। वहीं, पिछले दो वर्षों से जवाहर नवोदय विद्यालय में भी विद्यालय से एक-एक बच्चे का चयन हुआ है। प्रदीप कुमार सिंह बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में भी सहयोग करते हैं। बच्चों और अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर होमवर्क और पढ़ाई की नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने लोगों के सहयोग से विद्यालय में आरओ और प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था कराई है।

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर में निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को स्कूल लाने और छुट्टी के बाद घर पहुंचाने के लिए पांच ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। प्रदीप कुमार सिंह बताते हैं कि नामांकन और बच्चों के ठहराव को बढ़ाने के लिए वह स्वयं गांवों में जाकर अभिभावकों से संपर्क करते रहें। लोगों के सहयोग से पांच ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई, जो बच्चों को घर से स्कूल लाते हैं और छुट्टी के बाद उन्हें वापस पहुंचाते हैं। इस पहल से दूरदराज के बच्चों की स्कूल तक पहुंच आसान हुई है।

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर, कोयलसा के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां से पहले भी तीन शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिल चुका है। इनमें रामलखन सिंह, रासमनी सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। अब प्रदीप कुमार सिंह के चयन के साथ विद्यालय से राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की संख्या चार हो गई है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News