Muzaffarpur News: साहेबगंज (मुजफ्फरपुर), हिसं। सरैया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पीपरा असली में सोमवार को मिड-डे-मील परोसने के दौरान मरी छिपकली मिली। उक्त एमडीएम खाने के बाद करीब 39 बच्चे बीमार पड़ गए। इस दौरान स्कूल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे।
आनन-फानन में प्रधान शिक्षक रामईश्वर कुमार ने सभी बच्चों को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बच्चों का इलाज किया। अस्पताल में थोड़ी देर रखने के बाद सभी बच्चों को भेज दिया गया। प्रधान शिक्षक ने बताया कि रकीबा खातून, रानी खातून, रेयाज हुसैन, एजाज, इयान हुसैन, गुड़िया, मनीष, यास्मीन खातून, प्रियंका, ऋषि, हसीना खातून, अफरीना खातून, फातिमा खातून, इशरत खातून, अशरफ अली समेत 39 बच्चे इलाज के बाद स्वस्थ हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों में फूड प्वाइजनिंग का मामला नहीं पाया गया है। इलाज के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है।
उधर, एमडीएम प्रभारी ज्ञानेश रंजन ने बताया कि 39 बच्चों में चार से पांच बच्चों ने भोजन किया था। परोसने के दौरान भोजन में छिपकली मिली है। एमडीएम फेंकवा दिया गया। टीम बनाकर घटना की जांच की जाएगी। मुखिया सरोज कुमार और पंसस टुन्ना यादव ने प्रधान शिक्षक से जानकारी ली। तीन महीने पहले भलुही रसूल मिडिल स्कूल में एमडीएम में मरी छिपकली मिली थी।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play