Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बहरागोड़ा-चित्रेश्वर मुख्य मार्ग पर चदंनासोल के समीप स्थित नाला पूरी तरह उफान पर आ गया है। वहां नाले पर बना पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चित्रेश्वर और रांगुनिया की तरफ से बहरागोड़ा बाजार आने-जाने वाले लोग पूरी तरह से परेशान हैं और वे मजबूरी में खंडामौदा होकर कई किलोमीटर का अतिरिक्त लंबा सफर तय कर बहरागोड़ा बाजार पहुंचने को विवश हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play