Varanasi News: सारनाथ, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर पुराना पुल के निहाल राजभर और पालघर (महाराष्ट्र) की युवती की प्रेम की कहानी का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। सारनाथ पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी को जेल भेज दिया। पीड़िता के मुकदमा लिखाने के बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि प्रेमी से शादी के लिए वह तीन बार पालघर سے यहां आई। एक बार तो उसने जान देने की भी कोशिश की। उसे किसी तरह बचाया गया।
सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये निहाल राजभर और पालघर की युवती एकदूसरे के करीब आए। पहले दोस्ती, फिर दोनों के बीच प्रेम हुआ। करीब तीन महीने पहले वह यहां प्रेमी के घर एक सप्ताह रुकी। परिजनों के समझाने पर चली गई। उस घटना के दो हफ्ते बाद वह दोबारा आ धमकी। इस बार उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया। इनकार किए जाने पर उसने चूहा मारने की दवा खा ली। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया। दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि तीन साल बाद शादी होगी। समझौते के दो महीने बाद वह फिर आई। उसने शादी का दबाव बनाया। मना करने पर उसने फिर चूहा मारने की दवा खा ली। सुलह-समझौते के बाद उसे किसी तरह वापस भेजा गया।
सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि समझौता होने के 15 दिन बाद युवती पालघर से फिर प्रेमी के पुराना पुल स्थित आवास पर आई। वह उसके घर में रही। बावजूद इसके प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। यही नहीं, उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर युवती से दुष्कर्म के आरोपी प्रेमी निहाल राजभर को पुराना पुल क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play