बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच क्रॉसिंग-342 स्पेशल (कसरक) पर सोमवार को वंदेभारत एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई थी। आरपीएफ ने आरोपी बाइक सवार को मैकेनिक की दुकान पर से पकड़ लिया। युवक अपनी क्षतिग्रस्त बाइक ठीक करा रहा था। आरपीएफ ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटरा और बिलपुर क्रॉसिंग लंबे समय से बंद हैं, आसपास के 50 से अधिक गांव के लोगों को कस्बा आने-जाने में दिक्कत होती है। राहगीर हुलासनगर पुल से होकर करीब 15 किलोमीटर घूमकर आते-जाते हैं। इससे बचने के लिए कई राहगीर रेल लाइन पार करके निकलते हैं। इससे कटरा और कसरक क्रॉसिंग पर कई लोगों अपनी जान गवां चुके हैं।
सोमवार को कसरक क्रॉसिंग से एक युवक अपनी बाइक लेकर निकल रहा था तभी मेरठ-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस (22490) पहुंच गई। एक्सप्रेस के इंजन से बाइक का पिछले हिस्सा टकरा गया। वहीं, युवक बाल-बाल बच गया। ट्रेन जाने के बाद युवक बाइक लेकर फरार हो गया। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की तो एक मैकेनिक के यहां क्षतिग्रस्त बाइक मिल गई। आरपीएफ ने उसे कब्जे में लेकर आरोपी दिलदीप निवासी ग्राम मथाना थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर को ट्रेस कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया कि रेलवे लाइनों को पार करते समय ट्रेन नंबर (22490) के यात्रियों की जान को जानबूझ कर खतरा उत्पन्न करने के जुर्म (धारा 147,153) रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play