Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी स्थित साईं कृष्णा हेवेन सिटी अपार्टमेंट में युवती के खुदकुशी प्रकरण में कोई निर्णय नहीं हो सका। गुरुवार को पास की बस्ती की रहने वाली युवती ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर छलांग लगा दी थी। इस बारे में सोमवार को सोसाइटी के सदस्यों के साथ पुलिस और अन्य संगठनों की बैठक होनी थी। लेकिन स्थानीय पार्षद और आदित्यपुर थाना के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने से विभिन्न बिंदुओं पर ठोस चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में मृतका के भाई ओमनारायण शर्मा, बीकेएमएस के जिलाध्यक्ष संजय गोराई समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और अपार्टमेंट के लोग उपस्थित थे।
गौरतलब है कि खुशबू ने नया मोबाइल खरीदा था। पर उसका मोबाइल चलाना भाई को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद वह पड़ोसी से मिलने की बात कहकर घर से निकल गई थी। वह सीधे अपार्टमेंट पहुंची और सुरक्षा गार्ड से मकान संख्या 515 में एक परिचित से मिलने जाने की बात कही। इसके बाद वह इमारत की ऊपरी मंजिल पर गई और वहां से नीचे कूद गई। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play