Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, कई मोहल्लों में घुसा पानी – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में लगातार हो रही बारिश से नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई मोहल्लों में पानी घुसने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे खराब स्थिति गुदड़ी बाजार के अंदर देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित हरिजन बस्ती में सड़क के बीचों-बीच पानी का बहाव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

वहीं, टोकलो रोड से चांदमारी जाने वाली सड़क पर केनाल का पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित है। सड़क पर पानी बहने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार की रात हुई जोरदार बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में पानी घुस गया। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं जिससे रात के समय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया।ब्लॉक परिसर और स्टेडियम के पीछे भी जलभराव : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, ब्लॉक कॉलोनी रोड तथा पोड़ाहाट स्टेडियम के पीछे स्थित गली में भी सड़क पर पानी जमा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के संतोषी मंदिर रोड, तंबाकू पट्टी रोड, पुराना रांची रोड, बंगलाटांड़, रिटायर्ड कॉलोनी, बंगाली टोला समेत शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News