Sambhal News: फोटो- कन्हैया के स्वागत को सज रही मिनी वृंदावन नगरी, मंदिरों में गूंजने लगी जन्माष्टमी की भक्ति – Hindustan

Sambhal News: चन्दौसी भक्ति और धार्मिक आस्था के लिए पहचान रखने वाली मिनी वृंदावन नगरी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कान्हा के जन्म की खुशी में पूरा शहर भक्तिरस में डूबने को तैयार है। मंदिरों की रंगाई-पुताई के साथ साफ सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब श्रद्धालु उन्हें आकर्षक ढंग से सजाने और मनमोहक झांकियां तैयार करने में जुट गए हैं। मिनी वृंदावन कहलाने वाली चन्दौसी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मिनीवृंदावन की गलियों और बाजारों में कृष्ण भक्ति का रंग गहराता जा रहा है।

हर वर्ष की भांति इस बार भी कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। हर कोई अपने कान्हा के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। जन्माष्टमी की रात मिनी वृंदावन के मंदिरों में भक्ति, आस्था और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, मानो स्वयं नंदलाला अपने भक्तों के बीच जन्म लेने आ रहे हों। इसको लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है और शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिरों को सजाने का सिलसिला तेज हो जाता है। नगर के कागजी मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, गोला गंज स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर और कैथल गेट स्थित वेणुगोपाल मंदिर सहित घंटाघर, ब्रह्म बाजार, बड़ा महादेव, सुभाष रोड, होली मोहल्ला, बिसौली गेट, सीता आश्रम और विभिन्न गली-मोहल्लों के मंदिरों में सजावट का कार्य चल रहा है। कहींआर्टिफिशल फूलों से मंदिरों को सजाया जा रहा है तो कहीं रंग-बिरंगी झालरों से मंदिरों को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिरों में इन दिनों सुबह से ही तैयारियों का दौर शुरू हो जाता है। कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां तैयार की जा रही हैं। इनमें गोकुल, नंद भवन, यशोदा मैया, बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण और कंस कारागार की झांकियों को विशेष रूप देने की तैयारी चल रही है। झांकियों को जीवंत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटिंग, कृत्रिम पेड़-पौधे, फूलों और रंगीन कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News