Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, इसके बावजूद वातावरण में गर्मी और उमस बनी रही। इसके चलते लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। सोमवार की सुबह बारिश होने पर लोगों को लगा कि दिनभर मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ देर बाद बारिश थम गई और आसमान में बादल छा गए, लेकिन उमस कम होने के बजाय बढ़ती चली गई।
दोपहर 4 बजे धूप निकलने के बाद उमस और बढ गई। उमस भरी गर्मी के कारण राहगीरों और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि बादलों के कारण तेज धूप नहीं निकली, लेकिन वातावरण में बनी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिनभर उमस रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम में उमस के चलते लोग बारिश और ठंडी हवाओं की आस करते रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play